प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर निक जोनस का खास पोस्ट: मैं तुम्हारी आंखों में...

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग शेयर की अनदेखी फोटो Image Source : INSTAGRAM: @NICKJONAS

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से ढेर सारी बधाईयां मिली। उनके पति निक जोनस ने एक अनदेखी फोटो शेयर कर अपनी पत्नी पर खूब सारा प्यार लुटाया है। उनकी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग अनदेखी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं तुम्हारी आंखों में हमेशा देखना चाहता हूं.. आई लव यू बेबी। तुम सबसे विचारशील, देखभाल करने वाली और अद्भुत महिला है, जिससे मैं कभी मिला हूं। मैं बहुत आभारी हूं कि हमने एक-दूसरे को पाया। जन्मदिन मुबारक हो ब्यूटीफुल।"

38 साल की हुईं प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड ने इस तरह किया विश

प्रियंका फिलहाल पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस स्थित घर में समय बिता रही हैं। 

काम को लेकर बात करें तो प्रियंका 'द व्हाइट टाइगर' में दिखाई देंगी। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें आदर्श गौरव और राजकुमार राव भी हैं। फिल्म अरविंद अडिगा की मैन बुकर पुरस्कार विजेता उपन्यास पर आधारित है और उसी नाम पर बनी है। इसे ईरानी फिल्म निर्माता रामिन बहारानी ने निर्देशित किया है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)



source https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood-nick-jonas-pens-birthday-post-thoughtful-and-caring-wife-priyanka-chopra-727141
Previous
Next Post »

How these 6 countries teach children kindness before academics

Developmental psychologists have long argued that social and emotional skills form the foundation for learning. A child who feels safe, resp...