सोनम कपूर ने कहा- कलाकार के रूप में रूप-रंग कितना जरूरी है, जानती हूं...

सोनम कपूर ने शारीरिक स्वास्थ्य और रंग-रूप को लेकर दिया बयान Image Source : INSTAGRAM: @SONAMKAPOOR

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम के. आहूजा का कहना है कि एक कलाकार होने के नाते वह जानती हैं कि उनका शारीरिक स्वास्थ्य और रूप-रंग कितना महत्वपूर्ण है। सोनम ने अपने वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेत्री और स्टंटवूमन मैरी एन इवांस की एक तस्वीर पोस्ट की, जो कि 'फियरलेस नादिया' के रूप में भी लोकप्रिय हैं।

तस्वीर के साथ सोनम ने लिखा, "मुझे नहीं पता कि तुम लोग कैसा महसूस करते हो, लेकिन मैं बिट्स पर फिदा हूं! जब मैंने नादिया के बारे में पढ़ा तो मैं दंग रह गई। एक अभिनेत्री होने के नाते, मुझे पता है कि हमारा शारीरिक स्वास्थ्य और रूप-रंग कितना महत्वपूर्ण है। आज भी ज्यादातर कलाकारों ने अपने स्टंट खुद से नहीं किए हैं।"

Photos: प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर से लेकर हिना खान तक, देखिये सेलेब्स के डिज़ाइनर मास्क

सोनम ने लिखा कि अब भी "शारीरिक मार-धाड़ को कुछ इस रूप में देखा जाता है, जैसे फिल्मों में यह सब सिर्फ पुरुषों के लिए है।"

उन्होंने आगे लिखा, "गाड़ियों पर दौड़ना और दुश्मन से लड़ना या यहां तक कि चाबुक चलाना भी , इन चीजों को 'हीरो'की जीत के लिए दिखाई जाती है। कई लोग कहते हैं कि वह उस समय के अधिकांश पुरुष अभिनेताओं की तुलना में स्टंट में बेहतर थीं!"

सोनम कपूर ने शेयर किया पोस्ट

सोनम कपूर ने शेयर किया पोस्ट

सोनम ने 'फियरलेस नादिया' को एक सच्ची लीजेंड कहा।

उन्होंने कहा, "वह ऑस्ट्रेलिया से भारत आई थीं, उन्होंने यहां की भाषा सीखी, शिल्प सीखा और यहां अपने लिए नाम कमाया। यह आश्चर्यजनक है कि कैसे उन्होंने 30 और 40 के दशक में परंपराओं को चुनौती दी और अपने स्टंट खुद करते हुए जोखिम लेने का फैसला किया। बहुत ही प्रेरक और साहसी। मेरी राय में, एक सच्ची लीजेंड!"



https://ift.tt/30rkEya
Previous
Next Post »

IIM Calcutta graduate reveals how switching from McKinsey to Google changed her life

Jahnvi Singh's career shift from McKinsey to Google has significantly enhanced her work-life balance and transformed her daily schedule....