गैंगस्टर विकास दुबे पर बनेगी फिल्म, मनोज बाजपेयी निभाएंगे लीड रोल? जानिए एक्टर का जवाब

मनोज बाजपेयी ने ट्विटर पर दिया जवाब Image Source : INSTAGRAM: @BAJPAYEE.MANOJ

मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की जिंदगी पर बॉलीवुड फिल्म बनने को लेकर कई दिनों से चर्चा हो रही है। कहा जा रहा था कि मनोज बाजपेयी स्क्रीन पर विकास दुबे का किरदार निभा सकते हैं, लेकिन उन्होंने इस अफवाह पर विराम लगा दिया है। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है कि ये खबर गलत है। 

मनोज बाजपेयी से ट्विटर पर एक यूजर ने एक फोटो शेयर करते हुए पूछा कि क्या ये सही लिखा है? मुझे ये सोशल मीडिया पर दिखा।" इस पर विकास दुबे के ऊपर फिल्म बनने और मनोज बाजपेयी के लीड रोल निभाने की बात लिखी है।

इस पर मनोज बाजपेयी ने जवाब में लिखा, "सही नहीं है।"

मनोज बाजपेयी की नई फिल्म 'भोंसले' की हाल ही में सोनी लाइव पर ओटीटी रिलीज हुई है। अभिनेता को लगता है कि ओटीटी इस तरह की एक छोटी फिल्म के लिए आदर्श मंच है।

View this post on Instagram

https://divya-m.in/PgcjOYcup8

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj) on

'भोंसले' एक उम्रदराज मराठी सब-इंस्पेक्टर की फिल्म है, जो अभी-अभी अपनी इच्छा के विरुद्ध सेवानिवृत्त हुए हैं। भोंसले कानून एवं आम आदमी की रक्षा करने वाला दुर्लभ किस्म का पुलिसवाला है, जिसके पास नियम पुस्तिका की तुलना में मानव की अनुकूल स्थिति कहीं अधिक महत्वपूर्ण है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है जो कि उसे अंदर से मजबूत बनाती है।

फिल्म में मनोज बाजपेयी ने सब-इंस्पेक्टर भोंसले की मुख्य भूमिका अदा की है, जबकि उनके साथ संतोष जुवेकर, इप्शिता चक्रवर्ती सिंह और विराट वैभव सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित, जबकि शबाना रजा बाजपेयी, संदीप कपूर, पीयूष सिंह, सौरभ गुप्ता और अभयानंद सिंह द्वारा निर्मित है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)



source https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood-manoj-bajpayee-denies-reports-of-playing-gangster-vikas-dubey-in-film-729827
Previous
Next Post »

IIM Calcutta graduate reveals how switching from McKinsey to Google changed her life

Jahnvi Singh's career shift from McKinsey to Google has significantly enhanced her work-life balance and transformed her daily schedule....