अमिताभ बच्चन का पोस्ट: अस्पताल के प्रोटोकॉल सख्त हैं, ज्यादा कह नहीं सकता...

अमिताभ बच्चन ने फैंस के लिए शेयर किया पोस्ट Image Source : INSTAGRAM: @AMITABHBACHCHAN

अमिताभ बच्चन इन दिनों मुंबई के नानावती अस्पताल में कोरोना वायरस का इलाज करा रहे हैं। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। इस बीच वो सोशल मीडिया के जरिए समय-समय पर देशभर से मिल रही दुआओं के लिए फैंस का आभार व्यक्त करते रहते हैं। बिग बी ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वो अपने बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते, क्योंकि अस्पताल के प्रोटोकॉल बहुत सख्त हैं।

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर ये पोस्ट आधी रात को शेयर किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा, "मैं मेरी सेहत के लिए एसएमएस, वॉट्सएप, इंस्टाग्राम और ब्लॉग पर.. और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपका आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाएं प्राप्त कर रहा हूं। मेरी कृतज्ञता की कोई सीमा नहीं है। अस्पताल के प्रोटोकॉल प्रतिबंधित हैं.. मैं ज्यादा नहीं कह सकता। प्यार।"

अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे अमिताभ बच्चन ने फैंस को दी इन 6 लोगों से दूर रहने की सलाह

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा, "त्वमेव माता च पिता त्वमेव ; त्वमेव बंधुश च सखा त्वमेव ; त्वमेव विद्या द्रविनम  त्वमेव , त्वमेव सर्वम मम देव देव।"

बिग बी ने इन 6 प्रवृत्तियों से दूर रहने की दी सलाह

बिग बी ने हाल ही में फैंस को 6 प्रवृत्तियों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने लिखा, लिखा, "*ईर्ष्यी घृणी त्वसंतुष्ट: क्रोधनो नित्यशड्कितः।* *परभाग्योपजीवी च षडेते दुखभागिनः।। **अर्थात** सभी से ईर्ष्या करने वाले, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराये आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।" बिग बी ने फैंस को श्लोक के जरिए ये बताने का प्रयास किया है कि 6 प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। इसलिए इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।

View this post on Instagram

*ईर्ष्यी घृणी त्वसंतुष्ट: क्रोधनो नित्यशड्कितः।* *परभाग्योपजीवी च षडेते दुखभागिनः।।* *अर्थात-* सभी से ईर्ष्या करने वाले, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराये आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए। They that express jealousy always towards others, they who ever dislike all others, they that remain dissatisfied, angered , they that are always and ever doubting .. and those who live off others .. these 6 kinds of individuals shall remain ever filled with sadness .. whenever possible we need to save ourselves from such trend setters ..

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से शेयर किया पोस्ट, हो रहा है वायरल

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "श्वेत वर्ण आभूषण, सेवा भाव समर्पण, ईश्वर रूपी देवता ये, पीड़ितों के संबल ये, स्वयं को मिटा दिया, गले हमें लगा लिया, पूजा दर्शन के स्थान ये, परचम इंसानियत के।" 

फैंस का कहना है कि इसे पढ़कर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया है, क्योंकि वो इस मुश्किल की घड़ी में खुद की परवाह न करते हुए लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। 

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर खुद के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की थी। इसके बाद अभिषेक ने भी ट्विटर पर बताया कि उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फिर ऐश्वर्या राय और आराध्या की कोविड-19 रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई, जबकि जया बच्चन, श्वेता नंदा और उनके बच्चों को कोरोना नहीं हुआ है। 

इस समय अमिताभ और अभिषेक अस्पताल में हैं, जबकि ऐश्वर्या और आराध्या जलसा में ही होम क्वारंटीन हैं। जया बच्चन दूसरे बंगले प्रतीक्षा में अपने स्टाफ के साथ रह रही हैं। 

ये भी पढ़िए:
 
 
 
 
 
 


source https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood-amitabh-bachchan-shares-post-thanks-for-fans-says-hospital-protocol-is-restrictive-726669
Previous
Next Post »

This one fruit in your garden can attract American Robins: Here’s what to put out and how to do it right

To attract robins in the autumn, gardeners should consider leaving out some raisins. These bite-sized snacks are packed with energy, making ...