जमीन पर सो रहे टाइगर श्रॉफ की फोटो शेयर कर मां ने लिखा- मेहनत की...

जमीन पर सोते हुए टाइगर श्रॉफ की फोटो हुई वायरल Image Source : INSTAGRAM: @AYESHASHROFF

टाइगर श्रॉफ की एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे उनकी मां आयशा श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वो जमीन पर सोते दिखाई दे रहे हैं। अपने बेटे को मेहनत करने के बाद जमीन पर सोता देख मां ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। 

बताया जा रहा है कि ये तस्वीर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग के दौरान की है, जहां सेट पर जमीन पर टाइगर सोते नज़र आ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने बेटे की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "मेहनत करने के बाद की गहरी नींद.. तुम्हारे ऊपर मुझे बहुत गर्व है।"

टाइगर श्रॉफ की शर्टलेस फोटो पर अनुपम खेर ने कर दी खिंचाई, कहा: हड्डियां निकल आईं कुछ खाते क्यों नहीं

बता दें कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में टाइगर के अलावा तारा सुतारिया और अनन्या पांडे ने भी अहम भूमिका निभाई थी। अनन्या ने इसी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया है। ये मूवी पिछले साल रिलीज हुई थी। 

टाइगर को आखिरी बार अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'बागी 3' में पर्दे पर देखा गया था। इसमें रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर भी नज़र आए थे। 

ये भी पढ़ें:



source https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood-tiger-shroff-caught-sleeping-on-the-floor-mothers-ayesha-shroff-shares-photo-on-instagram-724855
Previous
Next Post »

IIM Calcutta graduate reveals how switching from McKinsey to Google changed her life

Jahnvi Singh's career shift from McKinsey to Google has significantly enhanced her work-life balance and transformed her daily schedule....