'ब्रीद: इनटू द शैडोज़' की रिलीज़ के साथ अभिषेक बच्चन ने अपने नाम के साथ जोड़ा ये अक्षर

अभिषेक बच्चन Image Source : ABHISHEK BACHCHAN/ INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने ब्रीद के दूसरे सीजन 'ब्रीद: इन टू द शैडोज' के साथ डिजिटल डेब्यू किया, ये थ्रिलर सीरीज़  अमेज़न प्राइम पर स्ट्रीम हो गयी है। अमेज़ॅन प्राइम पर 200 देशों और क्षेत्रों में दुनिया भर में यह सीरीज़ देखने के लिए उपलब्ध है। सीरीज़ की रिलीज़ के साथ ही एक और दिलचस्प बात  सामने आई है, वो ये है कि जूनियर बच्चन ने अपने नाम में कुछ बदलाव किया है। इस सीरीज़ के क्रेडिट में जब एक्टर का नाम आया तो ये खुलासा हुआ।

अभिषेक बच्चन अब अभिषेक ए बच्चन नाम से जाने जाएंगे। ये 'ए' हो सकता है उन्होंने अपने पिता अमिताभ बच्चन के नाम के पहले अल्फाबेट से लिया हो। हालांकि लोग इंटरनेट पर ये भी कयास लगा रहे हैं कि कहीं ये ऐश्वर्या या फिर आराध्या के नाम का पहला अक्षर तो नहीं है।

इस 12-एपिसोड के शो के साथ अभिषेक बच्चन ने डिजिटल डेब्यू किया है, अभिषेक ने हाल ही में इंडस्ट्री में दो दशक पूरे किए हैं। यह सीरीज़ अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई और निर्मित की गई है और मयंक शर्मा द्वारा रचित और निर्देशित की गई है। शो को भवानी अय्यर, विक्रम तुली, अरशद सैयद और मयंक शर्मा ने चतुराई से लिखा है। इस सीरीज़ के साथ प्रशंसित अभिनेता अमित साध एक बार फिर वरिष्ठ निरीक्षक कबीर सावंत की अपनी पुरस्कार विजेता भूमिका में नज़र आएंगे। और साथ ही इस सीरीज़ में निथ्या मेनन और सैयामी खेर भी प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। 

इन्हें भी पढ़ें-

अभिषेक बच्चन डिजिटल डेब्यू सीरीज 'ब्रीद 2' में परेशान पिता के किरदार में आएंगे नजर

अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज 'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' के नए पोस्टर में दिखा नकाबपोश विलेन 

'ब्रीद 2' के साथ डिजिटल डेब्यू रहे अभिषेक ने कहा- ओटीटी में आपका ब्रैंड मायने नहीं रखता

अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज 'ब्रीद 2' रिलीज, एक्टर ने नहीं देखा पहला सीजन

 



source https://www.indiatv.in/entertainment/web-series-abhishek-bachchan-added-a-alphabet-to-his-name-with-the-release-of-breath-into-the-shadows-724852
Previous
Next Post »

IIM Calcutta graduate reveals how switching from McKinsey to Google changed her life

Jahnvi Singh's career shift from McKinsey to Google has significantly enhanced her work-life balance and transformed her daily schedule....