सुशांत खुदकुशी मामला: सुब्रमण्यम स्वामी ने की सीबीआई जांच की मांग, दूसरे पत्र में लगाया ये आरोप

सुब्रमण्यम स्वामी ने की सीबीआई जांच की मांग Image Source : INSTAGRAM

भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों से विस्तृत जांच कराने की मांग की है। बता दें कि सुशांत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

स्वामी ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में आरोप लगाया है कि अभिनेता की मृत्यु आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। उन्होंने कहा कि राजपूत के पिता की शिकायत पर बिहार पुलिस द्वारा पटना में एक प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद सीबीआई जांच ‘‘और भी आवश्यक’’ हो गई है। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस भी कर रही है। 

रिया ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा, सुशांत के पिता ने मुझे गलत तरीके से फंसाया है

स्वामी ने कहा, ‘‘इस प्रकार, अब दो राज्य सुशांत सिंह राजपूत की अप्राकृतिक मृत्यु की दुखद घटना से उत्पन्न हुए एक ही मामले की जांच कर रहे हैं। इसलिए, यह न्याय के व्यापक हित में है कि एक ही जाँच होनी चाहिए।।’’ 

यह, इस मामले में राज्यसभा सदस्य स्वामी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को लिखा गया दूसरा पत्र है। स्वामी ने कहा कि उन्होंने पत्र के साथ एक तालिका भी संलग्न की है, जिसमें उन्होंने ‘‘24 कारण दिये हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय मौत वास्तव में एक हत्या है, आत्महत्या नहीं।’’ 

सुशांत मामले में ईडी ने रिया के खिलाफ एफआईआर और बैंक लेनदेन का विवरण मांगा

स्वामी ने दावा किया कि अभिनेता की ‘‘असामयिक मृत्यु से जुड़े पर्याप्त बहु-आयामी मुद्दे’’ हैं, जिनकी ‘‘एनआईए और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के साथ सीबीआई द्वारा संयुक्त जांच’’ कराए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजपूत के ‘‘विरोधियों’’ के आतंकी संबंध और धनशोधन उनकी मौत के कारक प्रतीत होते हैं।

स्वामी ने लिखा, ‘‘मुझे लगता है कि व्यापक राष्ट्रीय हित में, आपके हस्तक्षेप की आवश्यकता है और मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं कि व्यापक राष्ट्रीय- सामाजिक, राजनीतिक और सुरक्षा हितों में एक गहन जांच की जाए जैसा ऊपर सुझाया गया है।’’ 



source https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood-sushant-singh-rajput-suicide-case-subramanian-swamy-writes-second-letter-to-pm-modi-cbi-inquiry-730067
Previous
Next Post »

IIM Calcutta graduate reveals how switching from McKinsey to Google changed her life

Jahnvi Singh's career shift from McKinsey to Google has significantly enhanced her work-life balance and transformed her daily schedule....