आलिया भट्ट ने शेयर की बचपन की प्यारी सी तस्वीर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने किया ये कमेंट

आलिया भट्ट Image Source : INSTAGRAM/ALIAABHATT

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कम एक्टिव हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। इस दौरान आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ तस्वीरें शेयर कर देती हैं। आलिया ने इस बार अपनी बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

आलिया ने बचपन की ब्लैंक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- थोड़ा प्यार बाटिए। आलिया की इस क्यूट फोटो को देखकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। 

View this post on Instagram

spread some love 🤍

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

दीपिका पादुकोण ने लिखा- क्यूटी, रणवीर सिंह भी इस फोटो को देखकर awww कमेंट किया। ऋतिक रोशन, दिया मिर्जा, जोया अख्तर सहित कई सेलिब्रिटीज ने आलिया की इस प्यारी सी तस्वीर पर कमेंट किया।आलिया की इस तस्वीर को 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही 'सड़क 2' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया के साथ संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट अहम किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया है।

'सड़क 2' के अलावा आलिया रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। साथ ही वह करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में विक्की कौशल, रणवीर सिंह, करीना कपूर, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगी।



source https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood-alia-bhatt-shares-cute-childhood-picture-ranveer-singh-deepika-padukone-comment-729309
Previous
Next Post »

This one fruit in your garden can attract American Robins: Here’s what to put out and how to do it right

To attract robins in the autumn, gardeners should consider leaving out some raisins. These bite-sized snacks are packed with energy, making ...