बर्थडे स्पेशल: 59 साल की उम्र में फिटनेस के मामले में सुनील शेट्टी युवाओं को देते हैं टक्कर, देखिए तस्वीरें

सुनील शेट्टी Image Source : INSTAGRAM/SUNIEL.SHETTY

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील का जन्म मैसूर में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक्शन और कॉमेडी दोनों ही तरह की फिल्मों से पहचान बनाई। सुनील शेट्टी को एक्टिंग के साथ फिटनेस से बहुत प्यार है। वह अक्सर अपने वर्कआउट की वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। 

सुनील शेट्टी 59 साल के होने बावजूद फिटनेस के मामले में युवाओं के टक्कर देते हैं। वह रोजाना वर्कआउट करना नहीं भूलते हैं।

View this post on Instagram

Que sera, sera @dhruvgohil_

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty) on

सुनील शेट्टी खुद को फिट रखने के लिए जिम में पसीना बहाने के साथ योगा भी करते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने माइग्रने से परेशानी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा- माइग्रेन की वजह से मैं सुस्त और धीमा हो गया था और तब मैंने योग करना शुरू किया। इससे मेरी जिंदगी में बदलाव आया और माइग्रेन खत्म हो गया। मैं जिम करता था, सुबह योग करता था और जल्द ही सब पहले जैसा हो गया।

वर्कफ्रंट की बात करें सुनील शेट्टी जल्द ही संजय गुप्ता की मुंबई सागा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, जैकी श्रॉफ गुलशन ग्रोवर और रोहित रॉय अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।



source https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood-birthday-special-suniel-shetty-fittest-bollywood-stars-pictures-732619
Previous
Next Post »

From playing hard to get to endless talking stages: 5 dating habits Gen Z is done with

Here are five dating habits that are slowly losing their appeal. from LifeStyle - Latest Lifestyle News, Hot Trends, Celebrity Styles ...