रिया चक्रवर्ती और सुशांत के वॉट्सएप चैट पर काम्या पंजाबी बोलीं- चोर की दाढ़ी में तिनका...

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने रिया चक्रवर्ती पर खड़े किए सवाल Image Source : INSTAGRAM

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के वॉट्सएप चैट पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने सुशांत की बहन का सपोर्ट करते हुए रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए। साथ ही एक्टर के लिए न्याय की मांग की है।

काम्या पंजाबी ने ट्वीट किया, "वो इसके साथ क्या साबित करना चाहती है? भाई बहन में झगड़े होते रहते हैं, कोई बड़ी बात नहीं है। सबसे जरूरी बात ये है कि वो तुम्हारे साथ रहता था, अपनी बहन के साथ नहीं। सारे क्रेडिट कार्ड तुम इस्तेमाल करती थी, उसकी बहन नहीं।" काम्या ने चोर की दाढ़ी में तिनका भी लिखा है और सुशांत के लिए न्याय की मांग की है। 

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका से रिश्ते ठीक न होने का किया था दावा, अब इस बहन ने दिया करारा जवाब

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपने बॉयफेंड और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी बातचीत के स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं, जिसमें अभिनेता ने अपनी बहन के बारे चिंता व्यक्त करते हुए उसे दुष्ट और मैनिपुलेटिव कहा है। सुशांत चैट में रिया, उसके भाई शोविक और उसके परिवार की भी तारीफ करते दिखे।

इससे पहले इस बात की जानकारी मिली थी कि रिया ने प्रियंका के काफी ज्यादा शराब पी लेने के बाद उन्हें मोलेस्ट करने का आरोप लगाया था जिससे दोनों भाई-बहन के बीच कड़वाहट आ गई थी। ऐसा लगता है कि सुशांत चैट में शायद इसी वाक्ये का जिक्र कर रहे हैं।



source https://www.indiatv.in/entertainment/tv-kamya-punjabi-reaction-on-rhea-chakraborty-sushant-singh-rajput-chat-for-sister-priyanka-732402
Previous
Next Post »

From playing hard to get to endless talking stages: 5 dating habits Gen Z is done with

Here are five dating habits that are slowly losing their appeal. from LifeStyle - Latest Lifestyle News, Hot Trends, Celebrity Styles ...