रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका से रिश्ते ठीक न होने का किया था दावा, अब इस बहन ने दिया करारा जवाब

सुशांत की बहन ने आरोपों का दिया करारा जवाब Image Source : INSTAGRAM: @SHWETASINGHKIRTI

सुशांत सिंह राजपूत मामला हर दिन गहराता जा रहा है। इस केस पर सियासी हलचल भी तेज हो गई है। इस बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया के जरिए उन आरोपों का करारा जवाब दिया है, जिसमें उनके पिता केके सिंह और बहन प्रियंका को लेकर बयानबाजी की गई है व रिश्ते को लेकर सवाल उठाए गए हैं। 

श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुशांत इंटरव्यू के दौरान बता रहे हैं कि वो अपनी बहन प्रियंका के सबसे ज्यादा करीब थे। श्वेता ने कैप्शन में लिखा, "उसने स्वीकार किया कि वो अपनी बहन प्रियंका (सोनू दी) के सबसे करीब था, क्योंकि वो उसे समझती थीं।"

सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती, पिता इंद्रजीत, भाई शौविक और सिद्धार्थ पिठानी से ED करेगी पूछताछ

बता दें कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में सुशांत के साथ अपनी बातचीत के स्क्रीनशॉट्स साझा किए थे, जिसमें अभिनेता ने अपनी बहन के बारे चिंता व्यक्त करते हुए उसे दुष्ट और मैनिपुलेटिव कहा है। सुशांत चैट में रिया, उसके भाई शोविक और उसके परिवार की भी तारीफ करते दिखे।

दूसरी तरफ श्वेता ने सुशांत और पिता केके सिंह की भी एक फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "हमारे पिताजी ... जिस व्यक्ति से हमने सीखा है कि फाइटर कैसे बनना है। सभी बाधाओं के खिलाफ अनंत काल तक सकारात्मक कैसे रहें। वह हमारी ताकत, हमारा गौरव हैं। #OurDadIsTheBest # Warriors4SSR #justiceforsushant #godiswithus"।

 

बता दें कि हाल ही में शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सुशांत और उनके पिता केके सिंह के रिश्ते को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "सुशांत और उनके पिता कृष्ण किशोर सिंह के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध नहीं थे, क्योंकि वह पुनर्विवाह (पिता के) फैसले से परेशान थे। उन्हें बिहार पुलिस में एफआईआर दर्ज करने के लिए उकसाया गया था, जो मुंबई में एक घटना की जांच करने आई थी।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)



source https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood-sushant-sister-shares-interview-priyanka-di-father-rhea-chakraborty-sanjay-raut-shivsena-732383
Previous
Next Post »

Venomous Yellow Bellied snake washes ashore on SoCal beach once in 10 years: predator stuns family

A family encountered a rare yellow-bellied sea snake on Crystal Cove State Beach. This venomous creature had not been seen in the area for ...