बिहार के डीजीपी ने कहा- विनय तिवारी को IPS मेस में नहीं दिया गया आवास, गेस्ट हाउस में रह रहे थे ऑफिसर

बीएमसी के अधिकारियों ने विनय तिवारी को जबनर किया क्वारंटीन Image Source : TWITTER: @ANI

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित पटना में दर्ज एफआईआर पर जांच करने मुंबई गई बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिलने के आरोप के बीच भारतीय पुलिस सेवा के सीनियर अधिकारी विनय तिवारी को मुंबई भेजा गया है, लेकिन बिहार पुलिस ने आरोप लगाया है कि विनय तिवारी को बीएमसी के अधिकारियों द्वारा जबरन क्वारंटीन कर दिया गया है। 

पहले से ही मुंबई पुलिस पर मदद नहीं करने का आरोप लगाने वाली बिहार पुलिस ने कहा कि आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी, जो पटना से मुंबई आधिकारिक ड्यूटी पर पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए पहुंचे थे, उन्हें बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों द्वारा जबरन क्वारंटीन कर दिया गया है। 

सुशांत सिंह राजपूत मामला : बिहार पुलिस ने मुंबई भेजा अपना 'सिंघम'

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने विनय तिवारी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "ये हैं बिहार cadre के IPS अधिकारी विनय तिवारी, जिनको मुंबई में आज रात में 11 बजे रात में ज़बरदस्ती क्वारंटीन कर दिया गया। SSR केस में जाँच करने वाली टीम का नेतृत्व करने गए थे. अब ये यहाँ से कहीं निकल नहीं सकते!"

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने ये भी बताया कि विनय तिवारी को अनुरोध के बावजूद IPS मेस में आवास उपलब्ध नहीं कराया गया था और वह गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में रह रहे थे। 

बता दें कि बिहार पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया था कि पटना नगर (पूर्वी) पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को मुंबई भेजा गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल एक अधिकारी को भेजा गया है और आगे अगर फिर जरूरत पडेगी तो अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी भेज जाएंगें।

Sushant Singh Rajput Death Case

IPS विनय तिवारी को बीएमसी ने जबरदस्ती किया क्वारंटीन 

इससे पहले बिहार से मुंबई गई चार सदस्यीय टीम को मुंबई पुलिस द्वारा मदद नहीं मिलने का आरोप लगाता रहा है। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि कई मामलों में उन्हें मुंबई पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है, इसलिए पटना के नगर (पूर्वी) पुलिस अधीक्षक को मुंबई भेजा जा रहा है, जिससे सुशांत सुसाइड मामले में मुबंई में जांच कर रही बिहार पुलिस की टीम को कुछ मदद मिल सके।

सुशांत के पूर्व स्टाफ मेंबर अंकित आचार्य का बड़ा खुलासा, बोले- 'हमेशा डरावनी कहानी सुनाती थीं रिया'

पुलिस महानिदेशक पांडेय ने कहा था कि सुशांत मामले को लेकर बिहार पुलिस सच सामने लाएगी। उल्लेखनीय है कि पटना के रहने वाले सुशांत का शव उनके मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में 14 जून को मिला था। इसके बाद इस मामले की जांच मुबई पुलिस कर रही थी।

सुशांत के पिता के.के. सिंह ने रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार के सदस्यों सहित और छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला 25 जुलाई को दर्ज कराया है। इस मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

 



source https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood-ips-officer-vinay-tiwari-forcibly-quarantined-by-bmc-officials-bihar-police-sushant-singh-rajput-death-case-730756
Previous
Next Post »

Neighbours overlooking your balcony? Try these 6 plants to create a natural privacy barrier and make your space more peaceful

That uneasy feeling of stepping out onto your own balcony only to realise you're in full view of the building next door is a genuinely c...