सुशांत के निधन के 1 महीने के बाद कृति सेनन ने शेयर किया खास पोस्ट

सुशांत के निधन के एक महीने बाद कृति ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट Image Source : INSTAGRAM: @KRITISANON

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बीते मंगलवार को उन्हें गुजरे हुए एक महीने हो गए। सेलेब्स से लेकर फैंस तक, एक बार फिर उन्हें याद कर इमोशनल हो गए। इस बीच कृति सेनन ने कविता के रूप में खुद की लिखी कुछ पंक्तियां सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उनका दुख साफ बयां हो रहा है। 

कृति सेनन ने लिखा, "और एक दोषी हंसी के बीच जिसने आगे बढ़ने का नाटक किया, उसकी आंखों ने वास्तविकता के आंसू बहाए और उसके सभी भ्रमों को तोड़ दिया।"

सुशांत-संजना की फिल्म 'दिल बेचारा' का गाना 'तारे गिन' आज होगा रिलीज, देखिए मुकेश छाबड़ा का पोस्ट

इससे पहले कृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "इसे देखना बहुत कठिन होगा, लेकिन मैं कैसे नहीं देख सकती!!"

सुशांत के निधन के 1 महीने पूरे होने पर 'दिल बेचारा' की को-स्टार संजना सांघी ने किया इमोशनल पोस्ट

बता दें कि सुशांत और कृति ने राब्ता फिल्म में साथ काम किया था। सुशांत के निधन के बाद उन्होंने इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। ''सुश.. मुझे पता था कि तुम्हारा शानदार दिमाग तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त और तुम्हारा सबसे बड़ा दुश्मन था.. लेकिन इसने मुझे पूरी तरह से तोड़ दिया है कि तुम्हारे जीवन में एक ऐसा पल आया जहां तुम्हें मरना आसान और बेहतर लगा जीने की बजाय। काश ऐसा होता कि तुम्हारे आसपास लोग होते जो उस पल को गुजर जाने में तु्म्हारी मदद कर पाते। काश तुमने उन्हें दूर ना किया होता जो तुमसे प्यार करते थे, काश मैं वो सही कर पाती जो तुम्हारे भीतर टूटा था। मैं नहीं कर सकी... मैं बहुत कुछ चाहती हूं। तुम्हारे साथ मेरे दिल का एक हिस्सा चला गया... और एक हिस्सा हमेशा तुम्हें जिंदा रखेगा। कभी अपनी खुशी के लिए प्रार्थना करना बंद मत करो कभी नहीं।''

 

 



https://ift.tt/2WiPhVk
Previous
Next Post »

IIM Calcutta graduate reveals how switching from McKinsey to Google changed her life

Jahnvi Singh's career shift from McKinsey to Google has significantly enhanced her work-life balance and transformed her daily schedule....