अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से शेयर किया पोस्ट, हो रहा है वायरल

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल में लिखी कविता  Image Source : INSTAGRAM: @AMITABHBACHCHAN

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और नानावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने अस्पताल में भी अपनी दिनचर्या को तोड़ा नहीं है। कभी अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को जन्मदिन की बधाई देते हैं तो कभी देशभर से मिल रहे प्यार के लिए आभार व्यक्त करते हैं। बिग बी ने हाल ही में अस्पताल से सोशल मीडिया पर एक कविता शेयर की है, जो वायरल हो रही है।

अमिताभ बच्चन ने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "श्वेत वर्ण आभूषण, सेवा भाव समर्पण, ईश्वर रूपी देवता ये, पीड़ितों के संबल ये, स्वयं को मिटा दिया, गले हमें लगा लिया, पूजा दर्शन के स्थान ये, परचम इंसानियत के।" फैंस का कहना है कि इसे पढ़कर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया है, क्योंकि वो इस मुश्किल की घड़ी में खुद की परवाह न करते हुए लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। 

बच्चन परिवार से संपर्क में आए लोगों की जांच कर रही बीएमसी, जानिए कैसी है अब अमिताभ और अभिषेक की तबीयत

इससे पहले बिग बी ने देशभर से मिल रही दुआओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, "प्रार्थनाओं, सद भावनाओं की मूसलाधार बारिश ने, स्नेह रूपी बंधन का बांध तोड़ दिया है; बह गया, स्थिर रह ना पाया, तर कर दिया मुझे इस अपार प्यार ने, मेरे इस एकाकी पन के अंधेरे को जो तुमने प्रज्वलित कर दिया है, व्यक्त न कर पाउँगा व्यक्तिगत आभार , बस, नत मस्तक हूँ मैं।"

जब अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर ने एक साथ लाइव परफॉर्म किया

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर खुद के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की थी। इसके बाद अभिषेक ने भी ट्विटर पर बताया कि उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फिर ऐश्वर्या राय और आराध्या की कोविड-19 रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई, जबकि जया बच्चन, श्वेता नंदा और उनके बच्चों को कोरोना नहीं हुआ है। 

इस समय अमिताभ और अभिषेक अस्पताल में हैं, जबकि ऐश्वर्या और आराध्या जलसा में ही होम क्वारंटीन हैं। जया दूसरे बंगले प्रतीक्षा में अपने स्टाफ के साथ रह रही हैं। 



https://ift.tt/3gWVuOL
Previous
Next Post »

IIM Calcutta graduate reveals how switching from McKinsey to Google changed her life

Jahnvi Singh's career shift from McKinsey to Google has significantly enhanced her work-life balance and transformed her daily schedule....