अमिताभ बच्चन ने 'रिश्ते' को लेकर कही खास बात, अभिषेक बच्चन ने अस्पताल से शेयर की ये तस्वीर

अमिताभ बच्चन और अभिषेक का लेटेस्ट पोस्ट Image Source : INSTAGRAM: @BACHCHAN

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और मुंबई के नानावटी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। इस बीच दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बिग बी कभी अपनी सेहत को लेकर जानकारी देते रहते हैं तो अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अस्पताल से एक फोटो शेयर की है। 

अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में रिश्ते और उम्र के पड़ाव को लेकर ट्वीट किया है। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, "रिश्ते बनाना उतना ही सरल है, जितना मिट्टी पर मिट्टी से मिट्टी लिखना। और निभाना उतना ही कठिन जितना पानी पर पानी से पानी लिखना॥"

अमिताभ बच्चन ने की हेल्थ वर्कर्स की सराहना, कहा- ''सफेद पीपीई यूनिट में देवदूत हैं..."

इसके अलावा बिग बी ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है, "एक उम्र थी की जादू पर भी यक़ीन था, एक उम्र है की हक़ीक़त पर भी शक है।"

अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें एलेनोर रोसवैल्ट का कोट लिखा है, “महान दिमाग विचारों पर चर्चा करते हैं; औसत दिमाग घटनाओं पर चर्चा करते हैं; छोटे दिमाग लोगों की चर्चा करते हैं।” 

अमिताभ बच्चन ने दी जिंदगी की सीख, लिखा-संसार में गऊ बनने से काम नहीं चलता, जितना दबो, उतना ही दबाते हैं

वहीं, अभिषेक बच्चन ने अस्पताल में रात को टहलते समय की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "टनल के आखिरी छोर पर रोशनी। #latenightwalks"

इससे पहले अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर प्यारी सी डूबते हुए सूरत की तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'हमेशा विश्वास रखें कि सूरज के माध्यम से चमक जाएगा! हमेशा।

बता दें कि अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ अभी नानावती अस्पताल में एडमिट हैं। वो भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। वहीं, ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 



source https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood-amitabh-bachchan-abhishek-bachchan-latest-post-from-hospital-730069
Previous
Next Post »

IIM Calcutta graduate reveals how switching from McKinsey to Google changed her life

Jahnvi Singh's career shift from McKinsey to Google has significantly enhanced her work-life balance and transformed her daily schedule....