सुशांत केस: पटना उच्च न्यायालय में दायर की गई याचिका, जांच को राज्य पुलिस से CBI ट्रांसफर करने की मांग

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामला Image Source : INSTAGRAM: @SUSHANTSINGHRAJPUT4747

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में हर दिन नया मोड़ आ रहा है। पटना उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें पटना राज्य पुलिस से केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को जांच स्थानांतरित करने की मांग की गई है।

दूसरी तरफ करणी सेना ने सरकार से सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच शुरू करने का आग्रह किया है। करणी सेना के कुछ सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार मामले की सीबीआई जांच शुरू नहीं करती है, तो हिंसक विरोध प्रदर्शन होंगे। वहीं, इस मामले में राजनीतिक दल भी अलर्ट मोड पर है। हाल ही में दिवंगत अभिनेता के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायवती ने भी सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई है।

ये भी पढ़िए:

सुशांत खुदकुशी मामला: सुब्रमण्यम स्वामी ने की सीबीआई जांच की मांग, दूसरे पत्र में लगाया ये आरोप

सुशांत मामले में ईडी ने रिया के खिलाफ एफआईआर और बैंक लेनदेन का विवरण मांगा

रिया ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा, सुशांत के पिता ने मुझे गलत तरीके से फंसाया है



source https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood-sushant-singh-rajput-suicide-case-live-updates-bihar-police-rhea-chakraborty-kk-singh-730066
Previous
Next Post »

IIM Calcutta graduate reveals how switching from McKinsey to Google changed her life

Jahnvi Singh's career shift from McKinsey to Google has significantly enhanced her work-life balance and transformed her daily schedule....