रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर को हुआ कोरोना? रिद्धिमा कपूर ने कहा- अफवाह फैलाना बंद करो

रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर को हुआ कोरोना?  Image Source : INSTAGRAM: @RIDDHIMAKAPOORSAHNIOFFICIAL

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद खबर आई कि रणबीर कपूर, नीतू कपूर और फिल्ममेकर करण जौहर भी कोविड 19 से संक्रमित हो गए हैं। हालांकि, रिद्धिमा कपूर साहनी ने इस खबर को अफवाह बताया है और कहा है कि वो सभी एकदम स्वस्थ हैं।

रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि, "रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अमिताभ बच्चन और उनके नाती अगस्त्य नंदा ने रिद्धिमा कपूर द्वारा होस्ट की गई पार्टी अटेंड की थी।"  बता दें कि नीतू कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, जिसकी फोटोज रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। 

अमिताभ बच्चन की हालत पहले से बेहतर, कुछ देर में जारी होगा मेडिकल बुलेटिन

इस पर रिद्धिमा कपूर ने जवाब दिया, "अटेंशन की लालसा ??? कम से कम सत्यापित/स्पष्ट करें! हम फिट हैं हम अच्छे हैं! अफवाह फैलाना बंद करो!"

बता दें कि अमिताभ बच्चन को शनिवार शाम नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमिताभ ने स्वयं एक ट्वीट के जरिए इस बात की पुष्टि की है कि वह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। अमिताभ ने ट्वीट किया, "टी 3590 - मैं कोविड पॉजिटव पाया गया हूं..अस्पताल ले जाया गया हूं..अस्पताल प्रशासन को सूचित कर रहा है.. परिवार और स्टाफ की जांच हो रही है..परिणाम की प्रतीक्षा है..वे सभी जो पिछले 10 दिनों से मेरे करीब रहे हैं, उन सभी से जांच कराने के लिए अनुरोध करता हूं।"

जब अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस पर देसी अंदाज में लिखी थी कविता

अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। 



source https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood-riddhima-kapoor-sahni-rubbishes-rumours-of-ranbir-kapoor-karan-johar-and-neetu-kapoor-testing-positive-for-covid-19-725350
Previous
Next Post »

Sri Lankan cricket legend Kumar Sangakkara spent years restoring a historic villa

Cricket icon Kumar Sangakkara and his wife have beautifully restored a historic villa within Galle Fort, blending 120 years of Sri Lankan hi...