पार्थ समथान के बाद 'कसौटी' की 'प्रेरणा' के कोरोना संक्रमित होने की खबर, एक्ट्रेस ने बताया सच

एरिका फर्नांडिस ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरों को बताया गलत Image Source : INSTAGRAM: @THE_PARTHSAMTHAAN

एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में अनुराग बासु का किरदार निभाने वाले एक्टर पार्थ समथान हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। इसके बाद शो की शूटिंग रोक दी गई। सेट को सील कर दिया गया। अन्य स्टार्स का भी कोरोना टेस्ट हुआ। इस बीच खबर आई कि सीरियल में प्रेरणा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस भी कोविड-19 की चपेट में आ गई हैं, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खबर को सिर्फ अफवाह बताया है। 

एरिका फर्नांडिस ने पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है, "मैंने नोटिस किया कि सोशल मीडिया पर मेरे कोरोना वायरस रिपोर्ट को लेकर गलत खबर सामने आ रही है। हम सभी लोग उम्मीद कर रहे हैं कि ये निगेटिव आए, लेकिन मुझे अभी तक मेरी रिपोर्ट नहीं मिली है। मेरी अपील है कि कंफर्म किए बगैर मेरी गलत खबर न फैलाएं। मैं आपको अपने रिजल्ट के बारे में जरूर बताऊंगी।"

पार्थ समथान के फैंस के लिए खुशखबरी, ऑनएयर हो रहे हैं 'कसौटी जिंदगी की 2' के नए एपिसोड

एरिका ने शेयर किया पोस्ट

एरिका ने शेयर किया पोस्ट

बता दें कि अनुराग की मां मोहिनी बासु का रोल निभाने वाली अभिनेत्री शुभावी चौकसे और अनुराग की बहन निवेदिता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।

पार्थ समथान ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट कर खुलासा किया था कि वो कोरोना के शिकार हो गए हैं और होम क्वारंटीन हैं। उन्हें माइल्ड लक्षण हैं। पार्थ ने अपील करते हुए लिखा कि जो लोग हाल-फिलहाल उनके संपर्क में आए हैं वो खुद का टेस्ट जरूर करा लें। 

कोरोना से जंग लड़ रहे पार्थ समथान के लिए एकता कपूर ने की दुआ, लिखा- 'कसौटी अपने हीरो का इंतजार...'

पार्थ ने कुछ दिनों पहले सेट की कुछ फोटोज भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि कसौटी जिंदगी की 2 की शूटिंग शुरू हो गई है, लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही वो कोविड-19 के शिकार हो गए। 



source https://www.indiatv.in/entertainment/tv-erica-fernandes-slams-rumours-of-testing-covid-19-positive-after-parth-samthaan-726113
Previous
Next Post »

Clean Brown Sticky Baking Sheets: Oil polymerization explains dark pans; natural methods restore shine

Baking sheets often accumulate a dark, sticky residue as a result of oil polymerization when exposed to heat. Surprisingly, this buildup is ...