'नागिन 5' को लेकर हिना खान का खुलासा, कही ये बात

हिना खान ने नागिन 5 को लेकर किया खुलासा Image Source : INSTAGRAM: @REALHINAKHAN

मुंबई: हिना खान भारतीय टेलीविजन की नई नागिन हैं और अभिनेत्री का कहना है कि इस शो में वो जिस तरह काम कर रही हैं, ऐसा उन्होंने पहले कभी नहीं किया था।

'नागिन 5' में हिना एक इच्छाधारी नागिन का किरदार निभा रही हैं। उनका कहना है कि इस शो का अनुभव उनके द्वारा किए गए सामान्य धारावाहिकों के अनुभवों से बिल्कुल इतर है।

हिना ने आईएएनएस को बताया, "सच कहूं तो 11 साल का अच्छा-खासा अनुभव होने के बाद भी मुझे एक बच्चे की तरह महसूस हुआ। 'नागिन' एक सामान्य पारिवारिक ड्रामा की तरह नहीं है। यह एक टेक्निकल शो है।"

नागिन 5 प्रोमो: सबसे सर्वश्रेष्ठ नागिन के चेहरे से उठा पर्दा, हिना खान खोलेंगी बरसों पुराने राज

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिन्दगी की' जैसे पारिवारिक धारावाहिकों में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री का कहना है कि 'नागिन' जैसे शो में काम करना पूरी तरह अलग है। यह शो पूरी तरह से कल्पना पर आधारिक है।

उन्होंने आगे कहा, "आपको वास्तव में हर चीज की कल्पना करनी होती है। हमारे ज्यादातर सीन तो हरे रंग की स्क्रीन के सामने ही फिल्माए जाते हैं। इसलिए मेरे लिए यह सब करना एक अलग अनुभव है। मुझे खुशी है कि मैं कुछ अलग कर रही हूं।"

'नागिन' ड्रामा के इससे पहले के सीजन में मौनी रॉय और सुरभि ज्योति जैसी अभिनेत्रियों ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थीं।



https://ift.tt/2CcVJGI
Previous
Next Post »

IIM Calcutta graduate reveals how switching from McKinsey to Google changed her life

Jahnvi Singh's career shift from McKinsey to Google has significantly enhanced her work-life balance and transformed her daily schedule....