सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामला: कृति सेनन का पोस्ट हुआ वायरल, लिखा- सूरज फिर से चमकेगा...

कृति सेनन का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए मोड़ सामने आ रहे हैं। इस वक्त पूरा केस रिया चक्रवर्ती के इर्द-गिर्द घूम रहा है। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया से घंटों पूछताछ की। इस बीच एक्ट्रेस कृति सेनन ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

कृति सेनन ने लिखा, "यह बादल है, यह धुंधली है, यह सब बहुत अस्पष्ट है। लेकिन वे कहते हैं कि सत्य सूर्य की तरह है। वो हमेशा रहता है... इसलिए अटकलें मत लगाओ। बस धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करें। बारिश से पहले थोड़ी आंधी आएगी, लेकिन याद रखना मेरे दोस्त, कभी-कभी एक तूफान सिर्फ सूर्य के फिर से चमकने का रास्ता बनाता है।"

View this post on Instagram

🌪🌦🌤☀️ #Patience

A post shared by Kriti (@kritisanon) on

इससे पहले कृति ने दिल बेचारा की रिलीज पर भी इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। 

 

गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा पटना में केस दर्ज कराने के बाद बिहार पुलिस ने भी पड़ताल की।

अब ये मामला सीबीआई के हाथों में सौंप दिया गया है। दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच कर रहा है। 

 



source https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood-kriti-sanon-cryptic-posts-rhea-chakraborty-sushant-singh-rajput-sun-will-shine-again-731982
Previous
Next Post »

IIM Calcutta graduate reveals how switching from McKinsey to Google changed her life

Jahnvi Singh's career shift from McKinsey to Google has significantly enhanced her work-life balance and transformed her daily schedule....